तावडू, 23 अक्टुबर, अंकित मंगला।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण एवं विकास विकास रैली को लेकर क्षेत्र की जनता में जबरदस्त उत्साह में खुशी का माहौल है। ये बात तावडू के मंडल प्रभारी सुरेश ने रैली में जाने से पूर्व कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है मुख्यमंत्री जी सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश की 36 बिरादरी का ध्यान रखते हुए प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक संजय सिंह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान करवाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवा कर जनता को सुख सुविधाएं मुहैया करा सके। क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हो सके।इस अवसर पर पूर्व महामंत्री धर्मवीर,राजेश गम्भीर,समय सिंह पवार,पवन सैनी,ऋषि,शक्ति केंद्र प्रमुख ओमपाल,चिंता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
