विधायक उमेश अग्रवाल ने सादगी से मनाया जन्मदिन

विधायक उमेश अग्रवाल ने सादगी से मनाया जन्मदिन

एनसीआर गुरुग्राम
गुरुग्राम। विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने सोमवार को अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच सादगी से मनाया। विधायक का जन्मदिन होने की जानकारी मिलने पर सैकड़ों की संख्या में माता वैष्णों देवी के दर्शन कर लौट चुके श्रद्धालु भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं देने पहुंचे।
पुष्प गुच्छ लेकर पहुंचे समर्थकों से बातचीत में विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि उनकी शुभाकामनाएं उन्हें जनहित के और अधिक कार्य करने को प्रेषित करती हैं। उन्होंने कहा समर्थकों और शुभचिंतकों से मिलने वाला प्यार उन्हें उत्साह से कार्य करने और जनहित के नए कार्यों की योजना बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं।
विधायक उमेश अग्रवाल के कार्यालय पहुंचने से पहले उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामना देने पहुंचे समर्थकों ने कहा कि वे ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि श्री अग्रवाल स्वस्थ रहते हुए इसी प्रकार गुरुग्राम के लोगों की सेवा करते रहें। विधायक को जन्मदिन की बधाई देने पहुंजे फरुखनगर मार्केट के चेयरमैन विरेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार बड़े स्तर पर प्रयागराज कुंभ स्नान यात्रा और माता वैष्णों देवी दर्शन यात्रा का आयोजन किया, भविष्य में भी वे लोगों को इसी प्रकार धर्म मार्ग पर चलाते रहें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज कसाना, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुंदरी खत्री व सचिव सरोज यादव ने कहा कि माता वैष्णों देवी दर्शन यात्रा का अंतिम जत्था रवाना होने के एक दिन बाद ही उनका जन्मदिन होना भी शुभ है। माता वैष्णों देवी की कृपा उन पर बनी रहेगी ऐसा उनका ही नहीं दर्शन करने गए सभी श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को यह विश्वास है।
विधायक उमेश अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिम्का बुक रिकार्डधारी बनवारी लाल सैनी, आरडब्लूए सैक्टर-14 के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, प्रधान महेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, पूर्व पार्षद एसके गुप्ता ने विधायक उमेश अग्रवाल के उत्तम स्वस्थ्य और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि जिस प्रकार गुरुग्राम को यूनिवर्सिटी, मेडिकल काॅलेज, पेयजल लाइन और नौ सौ मीटर एरिया में सुविधाएं उपलब्ध कराने में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई इसी प्रकार वे भविष्य में भी गुरुग्राम को बड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
दूसरी ओर विधायक उमेश अग्रवाल के समर्थक अविनाश उर्फ बाॅबी भसाीन ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में भंडारा का आयोजन कर विधायक के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। इस भंडारा में विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता अग्रवाल व उनका बेटा समर्थ अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए।
विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश कटारिया, मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव व वेद आहुजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन दहिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बजाज, रेखा भसीन, रितु महेश्वरी, सुषमा शर्मा, राम कुमार गुप्ता, तिलक राज बंगा, फरिस्ते फूड बैंक के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, बनवारी लाल शर्मा पटेल नगर, रविंद्र दहिया, विनोद गुलिया, राजबाला शर्मा, प्रवीण शर्मा सहित वैष्णों माता के दर्शन कर लौटे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधायक उमेश अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *